नई दिल्ली, जून 17 -- पश्चिम बंगाल के बाद महाराष्ट्र में बड़ी सियासी हलचल देखने को मिल रही है। शिवसेना (UBT) फिर एकबार अपना वजूद बचाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। उद्धव ठाकरे की नौ सांसदों में से सात सांसदों के बगावत की बात सामने आ रही है। ये सभी सांसद कभी भी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम सकते हैं। इस पूरे प्रकरण को लेकर आज संजय राउत ने कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महाराष्ट्र के इन बागी सांसदों की आज नई दिल्ली में एक बैठक हो सकती है। यह बैठक एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के सरकारी घर पर हो सकती है। इसमें सभी सांसद आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में एकनाथ शिंदे भी शामिल हो सकते हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि ये सभी शिवसेना का दामन थाम सकते हैं। इसके साथ ही NDA का आंकड़ा 313 तक पहुंच जाएगा। वहीं, शिवसेना के सा...