मुंबई, जून 18 -- शिवसेना यूबीटी में फूट की नींव पड़ चुकी है। उद्धव ठाकरे की मीटिंग से गायब रहने के बाद छह बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। इसमें सांसदों ने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय की मांग करते हुए एक पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। बता दें कि लोकसभा में शिवसेना (उबाठा) के नौ सदस्य हैं और दल-बदल रोधी कानून के तहत अयोग्यता से बचने के लिए कम से कम छह सांसदों को एक साथ पाला बदलना होगा। इसके साथ ही साल 2022 के बाद दसूरी बार शिवसेना के टूटने के आसार प्रबल हो गए हैं। गौरतलब है कि अविभाजित शिवसेना में 2022 में हुए विभाजन के मुख्य सूत्रधार शिंदे ही थे। उस विभाजन के कारण महाविकास आघाडी सरकार गिर गई थी। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं वह छह बागी सांसद, जो उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने की तैयारी में हैं... संजय दीना पाटिल, मुं...