उद्घोष में देशभर के 2000 खिलाड़ी दिखाएंगे 20 खेलों में दम
कानपुर, अक्टूबर 7 -- कानपुर। आईआईटी में वार्षिक खेल महोत्सव उद्घोष का 22वां संस्करण 9 से 11 अक्तूबर के बीच आयोजित हो रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव की थीम अर्काना एसेंशन है, जो एक खिलाड़ी की चुनौतीपूर्ण शुरुआत से विजेता बनने तक की यात्रा को दर्शाती है। उद्घोष में 20 अलग-अलग खेलों में देशभर से करीब 2000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण कई वर्षों बाद हो रही एक्वेटिक्स (वाटर स्पोर्ट्स) प्रतियोगिता रहेगी। यह जानकारी उद्घोष टीम के सदस्य कुश माहेश्वरी, मुस्कान अमलान, चंदन दास और ओम सिंह ने दी। बताया, प्रतियोगिता में मुख्य रूप से एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, शतरंज, क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, लॉन टेनिस, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, अल्टीमेट फ्रिस्बी, वॉलीबाल, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग और मिस्टर उद्घोष सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.