उद्घाटन से पहले केसरियामय हुआ अजगैवीनाथ धाम
भागलपुर, जुलाई 28 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला 2026 का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को होने जा रहा है, लेकिन अजगैवीनाथ धाम पहले से ही कांवरियों से पट चुका है और पूरा क्षेत्र केसरिया रंग में रंग गया है। उद्घाटन को लेकर अजगैवीनाथ धाम में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावणी मेला हाईटेक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें श्रद्धालुओं को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अजगैवीनाथ धाम से बाबाधाम के लिए कांवरिया अच्छी अनुभूति लेकर प्रस्थान करेंगे। सुरक्षित गंगा स्नान के लिए गंगा में बैरिकेडिंग के साथ-साथ जाली भी लगाई गई है। अजगैवीनाथ मंदिर घाट एवं नमामि गंगे घाट पर महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों घाटों पर वॉच टावर के अलावा अतिरिक्त सीसीटीवी कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.