उद्घाटन से पहले उखड़ने लगी सड़क, उठे सवाल
बदायूं, जून 1 -- बिजनौर-बदायूं हाइवे से तहसील क्षेत्र के ग्राम पिण्डोल ईंट भट्ठा से बड़नौमी तक हाल ही में निर्मित लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क उद्घाटन से पहले ही उखड़ने लगी है। सड़क की गुणवत्ता को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने सवाल उठाए हैं और जांच की मांग की है। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष अरशद खान एवं जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को देखा। संबंधित ठेकेदार पर मानकों के विपरीत सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया। इस दौरान सड़क की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार और भाकियू नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। भाकियू नेताओं का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसके कारण निर्माण के मात्र तीन दिन बाद ही सड़क उखड़ने लगी है। उनका कहना है कि ठेकेदार ने कम बजट का ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.