गढ़वा, अप्रैल 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के रामा साहू स्कूल के मैदान में बुधवार को स्कूल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला रामा साहू स्कूल ऑफ एक्सिलेंस गढ़वा और बीएसकेडी स्कूल गढ़वा की टीम के बीच खेला गया। मुकाबले में रामासाहू स्कूल ने बीएसकेडी स्कूल को दो विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल साव, पाल संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल, संरक्षक वीरेंद्र साव और उपाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दुबे, उपाध्यक्ष उमेश पाल, कमिटी के सचिव ओकेंद्र पाल, सह सचिव अरविंद पटवा, अविनाश केशरी, मो़. नौशाद आलम, इंद्रजीत अरोरा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। यह भी पढ़ें- दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 का शुभारंभ हुआ उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि ...