उरई, फरवरी 16 -- जालौन, संवाददाता। कोंच रोड डीडी मेमोरियल स्कूल के पास कारसदेव प्रीमियर लीग (केपीएल) का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में यंगस्टर उरई की टीम ने सागर इलेवन जालौन को 54 रनों से हराया। केपीएल टूर्नांमेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्या हनी यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में खेल भी करियर के रूप में अपनाया जा सकता है। ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन बेहतर मंच प्रदान करते हैं और युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच यंगस्टर उरई और सागर इलेवन जालौन के बीच हुआ। जिसमें उरई की टीम के कप्तान अभिनय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। खेलने उतरी टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिनय ने पांच रनों की पारी खेली। दूसरे नंबर पर आए बल्लेबाज सैफ ने 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेलकर टीम के लिए खास योगदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.