गोपालगंज, अप्रैल 4 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड के मठिया नेचुआ जलालपुर स्थित डिग्री कॉलेज मैदान में शुक्रवार की शाम जलालपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन मुकाबला रेवतिथ और मीरपुर की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मीरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक अंदाज में खेल दिखाया और निर्धारित 15 ओवर में 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही तेज रन गति बनाए रखी और चौके-छक्कों की झड़ी लगाकर रेवतिथ के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेवतिथ की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। कुछ खिलाड़ियों ने संघर्षपूर्ण पारी खेली, फिर भी टीम 15 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन ही बना सकी और मुकाबला 37 रनों से हार गई। मीरपुर के खिलाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.