उद्घाटन मैच में भीखमपुर ने अमेठी को हराया, समर बने मैन ऑफ द मैच
लखीमपुरखीरी, मई 30 -- भीखमपुर। कस्बा भीखमपुर में 12 वें अमर शहीद पंडित राजनारायण मिश्र स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मोहन बाजपेई ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच भीखमपुर और अमेठी की टीमों के बीच खेला गया। भीखमपुर के कप्तान पवन मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अमेठी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। अमेठी की ओर से अनवर और सुफियान ने पारी की शुरुआत की, लेकिन भीखमपुर की घातक गेंदबाजी के आगे अमेठी के बल्लेबाज टिक नहीं सके। भीखमपुर के गेंदबाज समर मिश्र ने मैच के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर सुफियान को शून्य पर पवेलियन भेज दिया। यह भी पढ़ें- पृथ्वीपुर ने देवानंदपुर को हराया, स्टेडियम की मांग उठाई इसके बाद दूसरे ओवर में पवन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.