मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- बंदरा। हत्था पंचायत के खनुआ स्कूल के खेल मैदान में सोमवार को केसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। कांटा और बंदरा के बीच उद्घाटन मैच हुआ। कांटा की टीम बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 68 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में बंदरा की टीम ने 9 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता सह स्थानीय उपमुखिया अजय कुमार राय ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। इस मौके पर रंजन कुमार, गुड्डू कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार, राजा कुमार, विजय कुमार, अरविंद कुमार, निकेश कुमार, कुंदन कुमार, राजकुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.