बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय की ओर से राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर -14) खेल प्रतियोगिता 2025-26 का उद्घाटन सोमवार को गांधी स्टेडियम बेगूसराय में किया गया। यह प्रतियोगिता 24 दिसंबर तक चलेगी। पूरे प्रदेश की 9 प्रमंडल की टीमें कर रही है शिरकत। उद्घाटन मैच पटना और मगध प्रमंडल के बीच खेला गया। इसमें मगध की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया । पटना प्रमंडल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रनों का स्कोर बनाया। पटना की ओर से आयुष राज ने 23 बॉल में 34 रन एवं विनय कुमार ने 11 बॉल में 15 रन बनाये। मगध प्रमंडल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोनू ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट ल...