उद्घाटन मैच में देवरिया ने गाजीपुर को हराया
बलिया, मई 21 -- बेल्थरारोड। ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने फरसाटार गांव में मोहम्मद शिबली फाउंडेशन रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ बुधवार को किया। टूर्नामेंट का पहला मैच गाजीपुर और देवरिया के बीच खेला गया। मोहन इलेवन देवरिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गाजीपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 51 रन बनाए। जवाब में देवरिया की टीम ने 8 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। सनी शुक्ल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अम्पायरिंग मोहम्मद असगर व नौशाद ने की। शुभम, साकिब नोमानी, आदर्श प्रताप सिंह ने कमेंट्री की। इस दौरान बाबर फरसाटारी, शारिक अशरफ, असगर, सोनू सिंह, संतोष यादव, शाहरुख, राम आशीष चौहान, गुलाम अनवर अन्नू आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.