महोबा, अप्रैल 4 -- महोबा, संवाददाता। वीर भूमि में अंडर- 14 क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर मैच की शुरुआत कराई। कहा कि इस पहल से खिलाडियों को प्रतिभा का हुनर दिखाने का मौका मिल सकेगा। उद्घाटन मैच में आरपीएस अवेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन कर दस विकेट से मैच अपने नाम किया। दिव्यांश मिश्रा को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। शनिवार को शहर के बीएसएनएल टावर के पास स्थित एमसीए ग्राउंड में वीर भूमि अंडर- 14 क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हुआ। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि वीर भूमि में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रतिभाओं को हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। प्रतियोगिता में कानपुर,बांदा, ललितपुर, बरेली, चित्रकूट...