सुल्तानपुर, जनवरी 28 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। काली माता स्टेडियम, शाहपुर लपटा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी मुकुंद मिश्र ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताएं छिपी प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलता हैं। उद्घाटन मैच पाण्डेय बाबा और ढेमा टीम के बीच 10-10 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर पाण्डेय बाबा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 113 रन बनाए और ढेमा टीम के सामने जीत के लिए 114 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढेमा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। ढेमा टीम की ओर से हर्षित राणा ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 26 गेंदों में 59 रन बनाए। उनकी इस विस्फो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.