भागलपुर, फरवरी 11 -- कृष्णानंद सूर्यमल खेल मैदान में मंगलवार को कुमार अमरेन्द्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि नगर परिषद की उप सभापति नीलम देवी, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष संदीप कुमार पांडेय, संरक्षक अरुण चौधरी तथा लोजपा (आर) के युवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच एनएफसी गनगनियां बनाम इलेवन स्टार बरेहपुरा (भागलपुर) के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी रहीं, लेकिन कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में बरेहपुरा टीम के जर्सी नंबर छह सागर कुमार ने 25वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उप सभापति नीलम देवी ने उनका हौसला बढ़ाया और खेल को करियर के रूप में अपनाने की अपील की। संदीप कुमार पां...