आगरा, जनवरी 2 -- प्रथम यूपी स्टेट जूनियर पिट्टू चैंपियनशिप का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि पिट्टू एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह और पवन कुमार अग्रवाल रहे। उद्घाटन मैच मुरादाबाद और आगरा के बीच खेला गया। आगरा की टीम ने मुरादाबाद को 78-41 से हराया। प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में कराई जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। शनिवार को मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा और बबिता पाठक ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.