रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- खटीमा । विधायक एवं उप नेता सदन भुवन कापड़ी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अंतर्गत नवनिर्मित सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण किया गया। यह अत्यंत खेद एवं दुर्भाग्य का विषय है कि इस कार्यक्रम में मुझे क्षेत्रीय विधायक होने के बावजूद आमंत्रित नहीं किया गया जबकि लोकार्पण से संबंधित शिलापट्ट पर कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में मेरा नाम (भुवन चन्द्र कापड़ी, विधायक खटीमा) अंकित है, ऐसे में मुझे कार्यक्रम से वंचित रखना न केवल अनुचित है बल्कि यह मेरे विशेषाधिकार का स्पष्ट हनन भी है।मेरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों में स्थानीय विधायक की अनदेखी करना जनता के जनादेश का अपमान है। यह सरकार की संकीर्ण एवं छोटी मानसिकता को भी दर्शाता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध ...