नैनीताल, अप्रैल 19 -- नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान में जेके लखेड़ा मेमोरियल ऑफिशियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। पहले दिन रविवार को खेले गए उद्घाटन मुकाबले में डिस्ट्रिक्ट बार ने पीडब्ल्यूडी को 24 रनों से पराजित किया।पहले खेलते हुए डिस्ट्रिक्ट बार की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 149 रन बनाए। प्रदीप मणि त्रिपाठी ने 40 गेंदों में 58 रन और पंकज सिंह बोरा गंगा ने 29 गेंदों में 45 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी पीडब्ल्यूडी नैनीताल की टीम 125 रनों पर सिमट गई। यशवंत ने सर्वाधिक 38 और राकेश ने 23 रन बनाए। मुख्य अतिथि गोपाल सिंह रावत, भुवन आर्या रहे। यह भी पढ़ें- अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग 24 अप्रैल से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट, सचिव संजय सुयाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी...