उद्घाटन फिर लोकार्पण के बाद भी चालू नहीं हुआ मुक्तिधाम
अररिया, मई 17 -- अररिया, निज संवाददाता पहले पटना से समेकित रूप से मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन फिर बड़े ताम-झाम से स्थानीय स्तर पर लोकार्पण के बाद भी करोडों की लागत से तैयार मुक्तिधाम शुरू नहीं हो पाया। दरअसल शहर से सटे पनार नदी किनारे त्रिशूलिया घाट पर 4.3 करोड़ की लागत से बन कर तैयार भव्य व अत्याधुनिक मुक्तिधाम से आम लोगों को अब तक सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।जानकारी के अनुसार 12 मई को अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिह, मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा, उप मुख्य पार्षद गौतम साह सहित अन्य गण्यमान्य लोगों ने संयुक्तरूप से अत्याधुनिक मुक्तिधाम का लोकार्पण किया था। यह मुक्तिधाम बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-2' के तहत 4.3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।मुक्तिधाम में इलेक्ट्रॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.