बक्सर, जून 5 -- बक्सर। इटाढ़ी रेलवे गुमटी पर करीब 26.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के उद्घाटन के महज 10 दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर बहुजन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और निर्माण कार्यों में लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली परियोजनाएं यदि उद्घाटन के कुछ दिनों के भीतर ही जवाब देने लगें। तो यह केवल तकनीकी विफलता नहीं बल्कि पूरे तंत्र की जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न है। यह भी पढ़ें- इटाढ़ी आरओबी को ले जन सुराज और कांग्रेस हमलावरडबल इंजन की सरकार बक्सर। इटाढ़ी आरओबी का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ यह धंस गया। इससे आवागमन भी बंद हो गया। आरओबी के निर्माण में सरिया का जो प्रयोग किया गया है वह भी मान...