हमीरपुर, जून 20 -- कुरारा। कस्बे के बेरी रोड में पांच दिन पूर्व किराए के मकान में खुली फास्ट फूड की दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की दुकानदार दुकान छोड़कर मौके से फरार हो गया। सात से आठ मिनट के अंदर दुकान में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे आसपास का इलाका हिल गया। कस्बे के बेरी रोड में अशोक गुप्ता के मकान में सरसई गांव निवासी साकेत कुमार प्रजापति द्वारा औरा फास्ट फूड के नाम से दुकान खोली गई है। पांच दिन पूर्व 15 जून को इस दुकान का उद्घाटन हुआ था। दुकान से सटाकर सजी-धजी ठिलिया लगाई गई थी, जिसमें फास्ट फूड बनाकर अंदर ग्राहकों को सर्व किया जाता था।शनिवार की दोपहर इसी दुकान में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की दुकानदार साकेत मौके से दुकान छोड़कर फरार हो गया। इसके भागने ...