सहरसा, मार्च 13 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी भवन के बगल में बना जीविका भवन उद्घाटन के तीन माह बाद भी उपयोग में नहीं लाया जा रहा है। 8 जनवरी को जिला पदाधिकारी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया था। मनरेगा से करीब 15 लाख की लागत से बने इस भवन में अब तक कोई नियमित कामकाज शुरू नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उपयोग नहीं होने से भवन बेकार हो जाएगा। वहीं बीपीएम आनंद प्रकाश ने बताया कि यह भवन वीओ की मासिक बैठक के लिए बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.