संतकबीरनगर, जून 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का संचालन अब तक शुरू न होने से क्षेत्र के युवाओं में निराशा व्याप्त है। जबकि डेढ़ साल पहले इसका उद्घाटन हो चुका है। यह भी पढ़ें- ITI Admission: झारखंड ITI एडमिशन शुरू, 8वीं और 10वीं पास युवाओं के लिए तकनीकी ट्रेनिंग का मौकासेमरियावां में आईटीआई का उद्घाटन सेमरियावां में मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत वर्ष 2013 में राजकीय मिनी आईटीआई की स्वीकृति मिली थी। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, प्रखंड बस्ती का कार्यदायी संस्था ने 12.34 करोड़ रुपये की लागत से संस्थान का भवन एवं आवासीय परिसर तैयार किया गया। भवन निर्माण पूरा होने के बाद 3 फरवरी 2024 को पूर्व सांसद व सदर विधायक ने संस्थान का उद्घाट...