गिरडीह, अप्रैल 17 -- लक्ष्मी उपध्याय राजधनवार, प्रतिनिधि।धनवार प्रखंड के केंदुवा, हेमरोडीह, श्रीरामडीह, धर्मपुर, चट्टी आदि सुदूरवर्ती पंचायत क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब 3:30 करोड़ की लागत से केंदुवा चट्टी मुख्य मार्ग के केंदुवा में निर्मित मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल उद्घाटन के इंतजार में लगभग 6 महीना धूल फाक रहा है । भवन निर्माण निगम रांची द्वारा लगभग 6000 वर्ग फुट क्षेत्र में आधुनिक फेबिक्रीटेड मॉडल के तहत तैयार 50 बेड वाला यह अस्पताल संसाधनों से लैस होने के बावजूद अब तक चालू नहीं हो सका है। अस्पताल के शुरू नहीं होने से स्थानीय मुखिया कार्तिक दास, राजेन्द्र यादव, पंसस निरंजन तिवारी, बालेशवर यादव, मंटु विश्वकर्मा, विकास सिंह आदि नाराजगी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य विभाग से जल्द जल्द चालु कराने की आ...