पीलीभीत, मई 15 -- माधोटांडा/पूरनपुर। करीब डेढ़ माह पहले तक अपने ही उद्गम क्षेत्र में सूखती नजर आ रही माँ गोमती में अब फिर से जल प्रवाह दिखाई देने लगा है। गोमती दर्शन संस्था द्वारा निकाली गई गोमती दर्शन यात्रा और प्रशासनिक स्तर पर कई तरह से सामूहिक प्रयासों का असर दिखने लगा है। सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।

स्थानीय लोगों की खुशी उद्गम क्षेत्र की सूखी तलहटी में अब बहता पानी दिखाई देने से गोमती सेवकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। गोमती दर्शन संस्था के अनुसार, बीते कई वर्षों से स्थिति यह थी कि वर्षाकाल समाप्त होने के बाद उद्गम क्षेत्र से गोमती की धारा बाहर नहीं निकल पाती थी। उद्गम स्थल पर जल तो मौजूद रहता था, लेकिन उसका प्रवाह पूरी तरह थम जाता था। इसी चिंता को लेकर 28 मार्च को माधव टांडा से गोमती दर्शन यात्रा शुरू की गई थी। य...