जहानाबाद, अप्रैल 12 -- पहले गन्ना और लाल मिर्च थी मुख्य फसल, सिंचाई सुविधा मिली तो उपजने लगा धान और गेहूं वाणिज्यिक फसल की जगह पारंपरिक फसल लगाने लगे किसान, बढ़ गया उत्पादन संतोष कुमार मनमोहन। मखदुमपुर। मखदुमपुर प्रखंड के फल्गु नदी में उदेरा स्थान बराज के निर्माण से कृषि क्षेत्र में क्रांति आई है। जहानाबाद जिले के बड़े क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हुई है। इससे कृषि कार्य आसान हुआ है और किसानो की खुशहाली बढ़ी है। इस बाराज का सबसे अधिक लाभ घोसी, हुलासगंज, मोदनगंज और मखदुमपुर पूर्वी भाग को मिला है। इन प्रखंडों में धान और गेहूं की अच्छी पैदावार हो रही है। अब इस क्षेत्र में धान और गेहूं प्रमुख फसल हो गई है। वही बुजुर्ग किसानों का कहना है कि बराज निर्माण के पूर्व इस क्षेत्र की प्रमुख खेती गन्ना और लाल मिर्च हुआ करती थी। गन्ना और लाल मिर्च की आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.