उदी ट्रैक पर ट्रेन से कटकर किशोर की मौत
इटावा औरैया, मई 20 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सारंगपुरा गांव के सामने उदी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार देर रात एक किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह मृतक की पहचान सराय दयानत निवासी 16 वर्षीय भानु प्रताप पुत्र फेरू सिंह यादव के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार भानु प्रताप मंगलवार शाम घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर घटना को ट्रेन से कटकर हुई दुर्घटना माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.