मुरादाबाद, जनवरी 22 -- बुद्धिविहार के गांधी मैदान में चल रहे चौपाला साहित्योत्सव में मझोला पुलिस ने भी दो स्टाल लगाए हैं। यह दो स्टाल साइबर क्राइम हेल्प डेस्क और महिला हेल्प डेस्क हैं। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार की ओर से इसे तैयार कराया गया है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि हेल्प डेस्क पर लोगों की समस्या सुनने के साथ ही उन्हें जागरूक भी किया जाएगा। साइबर क्राइम हेल्पडेस्क की टीम साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम से बचाने के लिए लागों को जागरूक करेगी। उन्होंने टोल फ्री नंबर, शिकायत के लिए बनाए गए पोर्टल और मेल की जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...