सीवान, मार्च 26 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ के साथ महापर्व छठ का समापन हो गया। चार दिवसीय महापर्व का व्रत जहां महिलाओं ने रखा वहीं कैप्टन अंशु अभिषेक भी व्रत को विधिवत किया। उन्होंने बताया कि छठ अनुष्ठान के दौरान नहाए खाए से लेकर खरना तक पूरे ग्रामीण के साथ किया। खरना का प्रसाद पूरे गांव के साथ मिलकर ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि किसी भी अनुष्ठान से अनुशासन, भक्ति, भाईचारा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आध्यात्मिक भाव व्यक्ति में जागृत होता है। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र में न केवल धार्मिक परंपराओं का निर्वहन, बल्कि नि:स्वार्थ सेवा भाव और समाजिक उत्तरदायित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...