किशनगंज, मार्च 25 -- किशनगंज। चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व चैती छठ बुधवार को श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ संपन्न हो गया। शहर के विभिन्न नदी घाट एवं तालाबों में भगवान भास्कर को छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया और सुख समृद्धि की कामना की। इसके पहले मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसके अलावे श्रद्धालुओं ने स्वनिर्मित घाट बनाकर श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। इस दौरान जिले में चार दिनों तक छठ को लेकर माहौल भक्तिमय बना रहा। छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। बुधवार को धोबीघाट पर बड़ी संख्या में छठ व्रती के अलावे श्रद्धालु जुटे थे। जहाँ भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ जीवन में शांति एवं समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में दर्शन के लिए लो...