लखीसराय, मार्च 26 -- चानन, निज संवाददाता। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का चारदिवसीय चैती महापर्व छठ बुधवार को संपन्न हो गया। व्रतियों के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घाटों पर उपस्थित होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दी। इस दौरान छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रखंड के चुरामन बीघा, रेउटा, गोपालपुर,कुंदर, महुलिया, जानकीडीह सहित दर्जन भर से ज्यादा गांव के लोगों द्वारा तालाब, नदी, कुंआ, पंप सेट पर अर्घ्य दिया गया, जबकि रामपुर, मननपुर बाजार, भलूई, मलिया, घोषीकंुडी के लोगों द्वारा किऊल नदी में अर्घ्य अर्पित किया। बुधवार की अहले सुबह जैसे ही सूर्य की लालिमा दिखाई दी, लोग धन्य-धन्य हो गए। फिर शुरू हुआ अर्घ्य देने का सिलसिला। पूण्य के तट पर कोई गंगा जल तो कोई दूध से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित की। व्रतियों ने जल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.