उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह-सुबह घाट पर उमड़े श्रद्धालु
पलामू, मार्च 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। बुधवार के तड़के मेदिनीनगर नगर निगम के छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंची। भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम जिले के सभी छठ घाट पर देखने को मिला। छठ व्रतियों ने पूरी निष्ठा, विश्वास और भक्ति भाव से भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। नगर निगम क्षेत्र के व्रतियों ने कोयल नदी व अमानत नदी के तटों के अलावा चैनपुर सूर्य मंदिर छठ घाट एवं चैनपुर के बंदुआ स्थित मां मंगला गौरी मंदिर परिसर के छठ घाटों पर पहुंचकर स्नान-ध्यान किया और विधिपूर्वक अर्घ्य अर्पित किया। इससे पहले मंगलवार की संध्या में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.