सासाराम, मार्च 25 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सिंहपुर सूर्यमंदिर, नौहट्टा मनोहर घाट पर मंगलवार को उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न हो गया। करीब पांच दर्जन व्रतियों ने छठ व्रत की तथा अपने परिवार के कल्याण की कामना की। व्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। घाटों पर छठ गीतों की गूंज और भक्तिमय माहौल के बीच पूरे आयोजन में अनुशासन और शांति का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...