बोकारो, अक्टूबर 29 -- बेरमो, हिटी। सूर्योपासना का चार दिवसीय अनुष्ठान उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पण के साथ मंगलवार को श्रद्धोल्लास संपन्न हो गया। बेरमो कोयलांचल व विद्युत नगरी चंद्रपुरा व बोकारो थर्मल तथा फुसरो शहर व गोमिया, नावाडीह व पेटरवार के ग्रामीण अंचलों स्थित विभिन्न छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। सर्वाधिक भीड़ हिन्दुस्तान पुल के नीचे उत्तरवाहिनी दामोदर नदी की दोनों तट फुसरो व पिछरी में रही। इसके अलावा दामोदर के अन्य छठ घाटों में तेनुघाट, फुसरो के करगली फिल्टर प्लांट, बेरमो के जरीडीह बाजार, जारंगडीह व कथारा, चंद्रपुरा के चंद्रपुरा, भंडारीदह व राजाबेड़ा, पेटरवार के चलकरी, खेतको व अंगवाली में भी व्रती व श्रद्धालु उमड़े। एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। इसके अलावा तेनुघाट डैम, कोनार नदी, बोकारो नदी व खांजो नदी में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.