गोड्डा, मार्च 25 -- बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जल स्रोतों, तालाबों व सरोवर किनारे सुबह सवेरे उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन चैती छठ व्रत का समापन हो गया। सूर्योपासना के इस महापर्व में लोगों ने उगते सूर्य को दूध व गंगाजल आदि अर्पित कर अपने परिवार के सुख समृद्धि एवं निरोगी काया की कामना की। कठिन तपस्या व कड़े नियम वाले इस महा व्रत के समापन के पश्चात व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर उपवास समाप्त किया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिरोजपुर, मेहरमा, बलबड्डा, चौरा, खिरौंधी, प्रतापपुर,अमौर, घोरीकित्ता,चंपा, कसबा, शोभापुर आदि गांव के नजदीकी तालाबों पर लोक आस्था का यह त्योहार धूमधाम से मनाया गया। घाट किनारे बने पंडालों में छठी मैया के गीत मधुर स्वर में गूंज रहे थे। इस दौरान सामाजिक समरसता का भाव स्पष्ट दृष्टिगोच...