वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। ठुमरी सम्राट पं. महादेव मिश्र स्मृति संगीत समारोह मंगलवार को दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में शुरू हुआ। उदीयमान कलाकारों ने उन्हें स्वरांजलि अर्पित की। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि आरएसएस काशी प्रांत के संपर्क प्रमुख दीनदयाल पाण्डेय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र निदेशक डॉ. अभिजीत दीक्षित ने किया। पहली प्रस्तुति संस्थान के प्रशिक्षु कलाकार अनुष्का, मनस्वी, सोनम, शुभ, स्वरांश विश्ववेश, सृजय, पंकज के समूह गायन 'कोयलिया कुहक सुनाओ' से हुई। तबले पर सिद्धांत मिश्रा, सारंगी पर अनीश मिश्रा, बांसुरी पर अमित अग्रहरि ने संगत की। इसके पश्चात देविका रीवान ने 'डिमिक डिमिक डमरू बाजे प्रेम मगन नाचे भोला' की प्रस्तुति दी। शुभ स्वरांश मिश्र ने राग यमन में 'मोरी गगर ना भरन देत' ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.