उदीयमान आदित्य की अर्चना के साथ आस्था का अनुष्ठान चैती छठ व्रत का समापन
कोडरमा, मार्च 25 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ व्रत बुधवार को उदीयमान आदित्य की अर्चना के साथ श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। सतगावां प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रखंड के शिवपुर घाट, कटहरा घाट, समलडीह घाट, माधोपुर, नरायडीह, खुट्टा, अंगार, कोठी यार, पोखरडीहा, मरचोई, टेहरो, मीरगंज, नावाडीह समेत दर्जनों छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। छठव्रती पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़े के साथ घाटों पर पहुंचे और अस्ताचलगामी व उदयमान सूर्य को अर्घ्य दिया।छठ पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.