भागलपुर, मार्च 26 -- अजगैवीनाथ मंदिर घाट एवं नमामि गंगे घाट सहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न तालाबों सहित निजी आवास पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ बुधवार को संपन्न हो गया। चैती छठ को लेकर शहर व गांवों के मोहल्ले में चैती छठ पूजा की धूम रही। विभिन्न घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए घाटों पर छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...