उदित राज मौत मामले में पुलिस और परिजनों की वार्ता विफल
कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित निजी स्कूल के हॉस्टल में हुए छात्र उदित राज की मौत मामले में परिजन समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एक जून से समाहरणालय परिसर में धरना दे रहे हैं। आठ जून को मांगो को लेकर डीएसपी अरबिंद कुमार और तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार वार्ता के लिए पहुंचे। धरने बैठे लोगों ने कहा कि इस मामले में जिनको आरोपी बनाया गया है, पहले उन्हें जेल भेजा जाए, इसके बाद आगे की बात होगी। उदित के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे की हत्या हुई है। इस संबंध में डीएसपी अरविंद कुमार ने कहा कि इनकी मांगों को एसपी के पास पहुंचाया जायेगा। यह भी पढ़ें- उदित राज मौत मामले में निकाला गया मशाल जुलूस वहीं, देर शाम महाराणा प्रताप चौक के समक्ष एक आमसभा की गई। इसमें वक्ताओं ने उदित राज की मौत के मामले में दाषियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.