उदित राज मौत मामले में पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष
कोडरमा, जून 9 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। शहर के निजी स्कूल के छात्र उदित राज की मौत के मामले को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। इस बीच झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जानकी प्रसाद यादव ने मृतक उदित राज के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। आयोग अध्यक्ष ने परिजनों की मांगों और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी ली। यह भी पढ़ें- उदित राज मौत मामले में पुलिस और परिजनों की वार्ता विफल धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों की गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.