कोडरमा, जून 3 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में छात्र उदित राज की संदेहास्पद मौत के मामले में पीड़ित परिवार का बेमियादी धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर धनवार के पूर्व विधायक एवं भाकपा माले नेता राजकुमार यादव पहुंचे और पीड़ित परिवार को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो भाकपा माले आंदोलन शुरू करेगी। यह भी पढ़ें- सत्ता दल के नेता कभी जाति तो कभी कर रहे गमझा पर टिपण्णी : माले यह भी पढ़ें- उदित राज की मौत मामले में धरना जारी, कई लोग पहुंचे यह भी पढ़ें- सांसद-विधायक को समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं: राजकुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...