कोडरमा, मई 25 -- चंदवारा। जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता रविशंकर यादव छात्र उदित राज के परिजनों के साथ कोडरमा एसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उदित राज के परिवार को न्याय और इंसाफ दिलाने की मांग की। साथ ही परिवार के द्वारा एक अल्टीमेटम पत्र भी सौंपा गया है, जिसमें कहा गया है कि सात दिनों के अंदर अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तो एक जून से परिजन एसपी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना देंगे। परिजन को न्याय दिलाने के लिए जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो का भी आगमन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...