उदित राज की मौत मामले में धरना जारी, कई लोग पहुंचे
कोडरमा, जून 2 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में हुए छात्र उदित राज की मौत मामले में जांच की मांग को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष बेमियादी धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। छात्र के पिता ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है। इस मौके पर राजद नेता सुभाष यादव, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव, जेएलकेएम नेता रविशंकर यादव, कृष्णा यादव समेत कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जिले के झामुमो नेताओं को भी फैसले का विरोध करना चाहिए : भाजपा यह भी पढ़ें- कोडरमा में 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, पिता बोले- NEET परीक्षा रद्द होने से थी परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.