वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा स्थित कबीर प्राकट्य धाम के संस्थापक पंथ हजूर उदितनाम की 28वीं पुण्य तिथि मनाई गई। पंथश्री हजूर अर्धनाम और धर्माधिकारी ने पंथ हजूर उदितनाम की समाधि की पूजा आरती की तथा उनकी समाधि पर चादर पुष्प समर्पित किया। सभी संतो और महंतो तथा भक्तों ने भी चादर पुष्प भेंट किए। हजूर अर्धनाम ने कहा कि कहा की सदगुरु कबीर के प्राकट्य धाम को हजूर उदितनाम ने पूरे कबीरपंथियों को एक धरोहर के रूप में देकर कबीर पंथ को गौरवान्वित किया है। वह दुनिया में कबीर पंथ के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि वे एक महान महापुरुष थे। उनका विचार रहन सहन बहुत ही उच्च कोटि का था। धर्माधिकारी ने कहा कि उनका जीवन बहुत ही सरल एवं अनुकरणीय था। वे एक योगी पुरुष थे। इस मौके पर जोधपुर निवासी रामनिवास सुथार और हरिराम सुथार एवं उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.