हमीरपुर, जनवरी 12 -- मौदहा, संवाददाता। मौदहा विकासक्षेत्र के बुढ़ई गांव में उदासीन आश्रम में निवास कर रहे संत के निधन से गांव सहित आसपास के ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने पहुंचकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। बुढई गांव के उदासीन आश्रम में बचपन से रह रहे ईश्वरा आनंद संत 111 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। आश्रम में रह रहे चेला सुखदेवानंद द्वारा संत के निधन की जानकारी देने से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने पहुंचकर नम आंखो से उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद उनके आश्रम में ही अंतिम संस्कार करते हुए समाधि दी गई। कमेटी के रिंकू कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, गजराज यादव, राम सिंह अरख आदि ने बताया कि यहां एक बहुत पहले बाहर से केवलानंद नाम के एक संत आए थे। जो गांव में एक कुटी बनाकर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.