उदासीनता से नाराज छात्रों का शव बनकर प्रदर्शन
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में छात्रों की सुरक्षा, परिसर की व्यवस्था और अन्य समस्याओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता से नाराज एबीवीपी के सदस्यों और छात्रों ने शव बनकर प्रदर्शन किया। अनिश्चितकालीन धरना के दसवें दिन परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के बाहर छात्रों ने यह अनूठा विरोध दर्ज कराया। एबीवीपी बीएचयू इकाई ने इस प्रतीकात्मक शव प्रदर्शन के जरिए विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में कार्यकर्ता और विद्यार्थी प्रतीकात्मक रूप से शव बनकर लेटे और विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाखुशी जाहिर की। संगठन ने इस प्रदर्शन को प्रशासन की कथित संवेदनहीनता, जवाबदेही के अभाव और छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में आयोजित प्रतीकात्मक आंदोलन बताया। यह भी पढ़ें- एबीवीपी ने निकाली मशाल यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.