नवादा, फरवरी 1 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में धान खरीद की रफ्तार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है, लेकिन अब भी लक्ष्य से आधा ही धान की खरीदारी हुई है। जबकि धान खरीद की शुरुआत से अब तक ढाई माह बीच चुके हैं। यानी जिले को 97 हजार 369 मीट्रिक टन लक्ष्य की अपेक्षा अभी तक मात्र 51 हजार मीट्रिक टन धान किसानों ने बेचे हैं। जानकारी के अनुसार, अब तक जिले के कुल 14 प्रखंडों के 173 पैक्स और 10 व्यापार मंडलों के माध्यम से अधिप्राप्ति का कार्य सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 6,570 किसानों ने अपना धान सरकारी केंद्रों पर बेचा है, जिससे कुल 51,329.336 मीट्रिक टन धान की खरीदारी कर ली गई है। जिले में धान अधिप्राप्ति के साथ-साथ धान की मिलिंग और चावल जमा करने की प्रक्रिया भी समानांतर रूप से चल रही है। जिला सहकारिता पदाधिकारी आलोक...