उदासीनता: चिरायु एक्सटेंशन योजना से लाभार्थी दूरी बनाने लगे
फरीदाबाद, मई 18 -- फरीदाबाद/पलवल, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही चिरायु एक्सटेंशन योजना में लोगों का भरोसा लगातार कम होता नजर आ रहा है। खासतौर पर फरीदाबाद और पलवल जैसे जिलों में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने अपने कार्ड रिन्यू नहीं कराए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण योजना के तहत ओपीडी में इलाज की सुविधा नहीं मिलना, कई महत्वपूर्ण इलाज पैकेज केवल सरकारी अस्पतालों तक सीमित होना और निजी अस्पतालों को समय पर क्लेम राशि नहीं मिलना शामिल है।दरअसल प्रदेश सरकार ने 1.80 लाख से 3 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों को पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने के लिए चिरायु एक्सटेंशन योजना शुरू की थी। इसके लिए परिवारों को 1500 रुपये वार्षिक शुल्क देकर कार्ड बनवाना या रिन्यू (नवीनीकरण) कराना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.