समस्तीपुर, मार्च 2 -- सरायरंजन, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उदापट्टी में सहायक शिक्षक हरिशंकर कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की हरिशंकर कुमार एक आदर्श शिक्षक थे। उन्होंने अपने लंबे शिक्षण काल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की मिसाल कायम की। मौके पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनंत कुमार राय, उपाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, सचिव मोहम्मद फिरदौस आलम एवं अंचल सचिव अभिराम झा ने भी उनके व्यक्तित्व को प्रेरणादायक बताया। समारोह में उन्हें अंगवस्त्र, फूल-माला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, उप प्रमुख संजीव ठाकुर, बीडीओ सुनील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमा...