भागलपुर, अप्रैल 10 -- उदाकिशुनगंज से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा का कुल वजन करीब 2 किलो 54 ग्राम बताया गया है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को उदाकिशुनगंज थाना के दरोगा गौरव कुमार सिपाही सुशांत कुमार गृह रक्षक दुर्गा कुमार सहित अन्य पुलिस टीम नियमित गश्ती पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बीड़ी रणपाल गांव में देशी शराब की खेप बिक्री के लिए लाया गया है। सूचना के उपरांत बीडी रणपाल स्थित वार्ड संख्या एक के रजनी यादव पिता स्वर्गीय लक्ष्मण यादव के घर पहुंचे तो पुलि...